विश्रामपुर और नावाडीह में बनेगा आंगनबाड़ी केंद्र भवन
पलामू, जून 10 -- हरिहरगंज। पिपरा प्रखंड के सरैया पंचायत अंतर्गत विश्रामपुर और नावाडीह गांव में जल्द आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण होगा। भवन निर्माण के लिए स्थल का भी चयन कर लिया गया है। आंगनबाड़ी केंद्र भवन नही होने के कारण आंगनबाड़ी सेविका और बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मुखिया प्रियंका तिवारी ने मामले की जानकारी पलामू के डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को दी थी। मुखिया ने बताया कि डीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भवन निर्माण की स्वीकृति दी है। पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र का सही ढंग से संचालन को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता विकास तिवारी पहल की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.