पलामू, मई 24 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को विश्रामपुर, रेहला व उंटारी रोड थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। सभी बैठकों में थाना क्षेत्र के दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया और पर्व को लेकर अपना-अपना सुझाव एवं विचार दिया जिसपर चर्चा के बाद उसपर अमल करने का निर्णय लिया गया। बैठक में गणमान्य लोगों के अलावे एसडीपीओ चिरंजीवी कुमार, उंटारी बीडीओ श्रवण भगत, इंस्पेक्टर रामाशीष पासवान के अलावे विश्रामपुर थानाप्रभारी ऋषिकेश दुबे, रेहला थानाप्रभारी गुलशन बिरुआ, उंटारी थानाप्रभारी संतोष गिरी आदि उपस्थित थे। बैठक में रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने क्षेत्र के वार्ड पार्षदों एवं उनके प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़े...