गोंडा, फरवरी 27 -- नवाबगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के विश्नोहरपुर गांव के एक बड़े तालाब में शुक्रवार की सुबह गांव के ही एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिला है। सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने मृतक युवक के पिता के लिखित सूचना पर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि गांव के रजवन पुरवा निवासी झगरू 40 पुत्र दरबारी बीती 24 तारीख की शाम को गांव में ही निमंत्रण में जाने के लिए निकला था लेकिन घर वापस नहीं लौटा। शुक्रवार की सुबह गांव के ही एक तालाब में उसका शव उतराता मिला जिससे गांव में हडकंप मच गया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि शव कई दिन पुराना है। शव का आधा चेहरा तालाब में कछुआ और मछली खा चुके थे। पिता दरबारी ने बताया कि झगरू नशे का आदी था लेकिन घर जरूर आता था। वह अपना भोजन खुद बनात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.