गोरखपुर, अक्टूबर 5 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। अवैध असलहों की तस्करी और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खोराबार पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, .32 बोर की पिस्टल, मैगजीन और 7.65 बोर का कारतूस बरामद किया है। आरोपियों में एक बाल अपचारी है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: हथियार व गोली के साथ तीन बदमाश गिरफ्तारगिरफ्तारी की जानकारी पुलिस के मुताबिक, पूछताछ और पूर्व में हुई गिरफ्तारियों से सामने आया है कि जिले में सक्रिय एक गिरोह के जरिए कई अपराधियों तक अवैध पिस्टल पहुंचाई गई थीं। अब तक इस नेटवर्क से जुड़े 16 आरोपियों की गिरफ्तारी और 15 पिस्टल व एक तमंचे की बरामदगी की जा चुकी है।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कैंट इलाके के डिबिया निवासी अफज...