विश्नोई गिरोह के एक और सदस्य को दबोचा, दो कोर्ट में हाजिर
गोरखपुर, सितम्बर 27 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। विश्नोई गिरोह से संबंध रखने वाले एक और बदमाश को कैंट थाना पुलिस ने शनिवार सुबह गिरफ्तार किया। पुलिस के हत्थे चढ़ा करन सोनकर गोरखनाथ क्षेत्र के कोरी टोला, धर्मशाला बाजार का निवासी है। उसके कब्जे से .32 बोर की एक अवैध ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों ने 24 सितंबर को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
आत्मसमर्पण पुलिस के अनुसार, बांसगांव क्षेत्र के उनौला खास निवासी प्रमोद यादव और खोराबार के मिर्जापुर निवासी राजू यादव ने कोर्ट में हाजिर होकर आत्मसमर्पण किया है। दोनों के जेल जाने के बाद विवेचक सोमवार को जिला कारागार पहुंचकर उनका बयान दर्ज करेंगे। इसके बाद न्यायालय से रिमांड लेकर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.