मधुबनी, फरवरी 15 -- हरलाखी। विशौल गांव के एक घर मे अचानक आग लग जाने से काफी नुकसान हूअण। स्थानीय लोगों की मदद से गृहस्वामी ने आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग की लपटें पूरी तरह से फैल जाने के कारण आग पर काबू नही पाया जा सका। लोगों ने घटना की जानकारी हरलाखी थाना की पुलिस को दी। डायल 112 नंबर की पुलिस व अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची। अग्निशमन की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पा लिया। लेकिन तबतक घर मे रखे काफी समान जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गया। हालांकि आग गलने के वास्तविक कारण का पता नही चल सका है। इस संबंध में गृहस्वामी हरखित कामत ने बताया कि आग लगने से घर मे रखे काफी सामान जलकर नष्ट हो गया है। जले हुए सामान का आंकलन कर संबंधित विभाग को आवेदन देकर मुआवजे की मांग की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.