गोरखपुर, जनवरी 21 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। उपनिदेशक पंचायत गोरखपुर मंडल ने 24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश जारी किया है। यह अभियान समस्त ग्रामीण क्षेत्रों में सघन रूप से संचालित किया जाएगा। निर्देशों के अनुसार कार्यक्रम स्थलों पर आयोजन से पहले और बाद में व्यापक साफ-सफाई कराई जाएगी। उपनिदेशक पंचायत हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए जलभराव व कूड़े के ढेर का निस्तारण, फॉगिंग तथा एंटी लार्वा छिड़काव कराया जाएगा। इसके साथ ही आवश्यकता अनुसार रंगाई-पुताई एवं विशेष सफाई टीमें तैनात की जाएंगी। कार्यक्रम समाप्ति के बाद समस्त अपशिष्ट पदार्थों का संग्रह ग्राम पंचायतों में बने आरआरसी केंद्रों पर कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...