वाराणसी, अप्रैल 23 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। शहर में गुरुवार सुबह सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई। दो माह से वेतन न मिलने के कारण सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दिया। जिससे डोर टु डोर कूड़ा उठान ठप हो गया और कई इलाकों से कूड़ा नहीं उठ सका। जिससे शहर के इलाकों में कूड़े के ढेर पड़े रहे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित काशी आगमन के मद्देनजर गुरुवार से नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। पहले दिन ही कई जगह सफाई व्यवस्था चरमरा गई।सारनाथ, भेलूपुर, बेनियाबाग और पीलीकोठी में कूड़ा गाड़ियों की पार्किंग पर वाराणसी वेस्ट सॉल्यूशन के सफाई कर्मियों ने धरना दिया। यह भी पढ़ें- हफ्ते भर विशेष सफाई, निगरानी कमांड कंट्रोल सेंटर से मौके पर पहुंचे नगर निगम अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों को 24 घंटे में वेतन जारी होने का आश्वासन दिया। जिसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.