नई दिल्ली, मार्च 9 -- नई दिल्ली, व. सं.। राजधानी के 12 विशेष सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों में आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए नर्सरी से 12वीं तक के दाखिले की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। अभिभावक 17 मार्च तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। स्कूलों में उपलब्धता के अनुसार एक अप्रैल को सीट अलॉट की जाएगी। दाखिले के लिए आवेदन के दौरान आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र, मोबाइल नंबर, डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट सहित अलग-अलग जानकारी देनी होगी। अभिभावक 18 मार्च से दस्तावेज जमा कर सकेंगे। आवेदन और उपलब्धता के आधार पर 24 मार्च को ड्रॉ निकाला जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...