नई दिल्ली, मार्च 7 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत आने वाले 12 विशेष सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत नर्सरी से 10वीं व 12वीं कक्षा के लिए दाखिला प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। इसमें दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। यह पहले चरण की दाखिला प्रक्रिया है। अभिभावक 17 मार्च तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसमें दस्तावेज 18 मार्च से जमा किए जा सकेंगे। इस दौरान दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा। वहीं, स्कूलों में सीट उपलब्धता के अनुसार एक अप्रैल को सीट अलॉट की जाएगी। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि जो छात्र अभी सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे हैं, उन्हें पुन: दाखिला और ट्रांसफर के लिए अपने ऑनलाइन पंजीकरण के बारे में और मदद के लिए अपने स्कूल से संपर्क कर...