पटना, मार्च 15 -- राज्य में राजस्व प्रशासन को आधुनिक, अधिक प्रभावी और समय सीमा में पूरा करने की दिशा में अब विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यों में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग किया जाएगा। इस संबंध में भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय ने राज्य के सभी बंदोबस्त पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निदेशालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार जिलों के बंदोबस्त कार्यालयों में एआई सेल का गठन किया जाएगा, जो विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम में एआई के संभावित उपयोग पर कार्य करेगा। इस सेल की अध्यक्षता बंदोबस्त पदाधिकारी करेंगे, जबकि इसमें आईटी प्रबंधक, विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी (आईटी/इंजीनियरिंग), विशेष सर्वेक्षण कानूनगो और विशेष सर्वेक्षण अमीन सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे। एआई सेल की बैठक प्रत्येक शनिवार को ...