सहारनपुर, मार्च 26 -- पुवांरका। देहात कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद माहौल गरमा गया है। वीडियो में दो युवक आपस में बातचीत करते नजर आ रहे हैं, जिसमें एक युवक समुदाय विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करता दिख रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में एक युवक हाथ में गिलास लिए बातचीत कर रहा है, जबकि दूसरा युवक समुदाय विशेष के खिलाफ अपशब्द कहता सुनाई दे रहा है। वीडियो में नगीना सांसद व आसपा प्रमुख चंद्रशेखर का नाम भी लिया जा रहा है। वायरल वीडियो को लखनौती गांव का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद समुदाय विशेष और ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों ने घटना की निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी सुनील नागर ने बताया कि वीडियो की जांच कराई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.