विशेष समकालीन अभियान में 33 आरोपी गिरफतार
हजारीबाग, अक्टूबर 4 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी अमन कुमार के निर्देश पर शनिवार की रात्रि को एक विशेष समकालीन एवं छापेमारी अभियान चलाया गया। विभिन्न कांडों में लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों, वारंटियों और वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए जिलेभर में ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। इस विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षकों और पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में कुल 31 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था।इन सभी टीमों में लगभग 123 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मुस्तैदी के साथ शामिल रहे।पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान कुल 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस छापेमारी के दौरान न्यायालय द्वारा जारी किए गए 08 वारंटों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.