विशेष सफाई अभियान में अफसरों ने किया श्रमदान
धनबाद, मार्च 15 -- स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को रानी तालाब, धैया में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार, डीडीसी सन्नी राज, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, एसडीओ लोकेश बारंगे सहित जिले के अन्य अधिकारियों ने श्रमदान किया। सफाईकर्मियों के साथ रानी तालाब परिसर की सफाई की तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पौधरोपण भी किया। डीसी ने कहा कि नगर निगम की ओर से रानीबांध में आज सराहनीय कार्यक्रम किया गया। इसी प्रकार जिले के सभी वार्डों में एक-एक जलाशय को चिन्हित कर प्रत्येक माह एक दिन सफाई अभियान चलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिस वार्ड का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहेगा, वहां विभिन्न विकास योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए लागू करने का प्रयास किया जाएगा। सप्ताह में कम से कम एक द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.