चम्पावत, अप्रैल 13 -- सतीश, चम्पावत। नगर पालिका परिषद की ओर से जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। ईओ भरत त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान नगर पालिका टीम ने सड़क, नालियों एवं सार्वजनिक स्थानों की सफाई की। साथ ही दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने, कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालने तथा नगर को साफ रखने के लिए जागरूक किया गया। सभी नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...