सहारनपुर, मार्च 21 -- नानौता। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश विशेष सचिव रेखा एस चौहान ने नगर स्थित मंडलीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। प्रयोगशाला में विद्युत आपूर्ति 24 घंटे संचालित करने की प्रक्रिया में गति लाने, आवश्यक उपकरणों की कमी को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। मेरठ एवं सहारनपुर मंडल के सभी जिलों से लिए खाद्य पदार्थों के नमूनों को नानौता प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जाने की बात कही। देवीपाटन मंडल के इंजेक्शन के नमूने भी प्रयोगशाला को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक आयुक्त खाद्य अशोक कुमार, वैज्ञानिक अधिकारी अनूप चंद्र, सहायक आयुक्त मनोज कुमार, अर्चना धीरान, पंकज कुमार, निशांत बंसल तथा अजय कुमार उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.