एटा, मई 4 -- सोमवार को पंचायती राज विभाग विशेष सचिव ने गांव सेंथरी स्थित अनाज गोदामों और मंडी परिसर में संचालित सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसानों को अनाज बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। पंचायती राज विभाग विशेष सचिव राजेश कुमार त्रिपाठी ने गांव सेंथरी स्थित अनाज गोदामों में भंडारित अनाज की गुणवत्ता, स्टॉक रजिस्टर और गोदाम की सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि गोदामों में नमी से बचाव और रख-रखाव के मानकों का पालन किया जाए। इसके बाद विशेष सचिव गल्ला मंडी परिसर पहुंचे। यह भी पढ़ें- बरदहा क्रय केंद्र पर गेहूं उठान तेज, भंडारण पर सवाल जहां उन्होंने सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर पहुंचकर तौल की ...