विशेष सचिव ने सपरिवार किया मां विंध्यवासिनी का दर्शन
मिर्जापुर, जून 14 -- विंध्याचल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष सचिव अमित सिंह ने शनिवार को सपरिवार मां विंध्यवासिनी का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मां विंध्यवासिनी के गर्भगृह में पहुंचकर मां के चरणों में मत्था टेक प्रदेश के सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। दर्शन के दौरान तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजन-अर्चन कराया और मां का प्रसाद एवं चुनरी भेंटकर उनका स्वागत किया। दर्शन के बाद अमित सिंह ने धाम की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता की सराहना करते हुए कहा कि मां विंध्यवासिनी का दरबार श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां आने से आध्यात्मिक शांति की अनुभूति होती है। यह भी पढ़ें- देव स्थान चमकते हैं तो क्षेत्र का भी होता है विकास: राजेंद्र शुक्ला मौके पर मंडलायुक्त राजेश प्रकाश, जिलाधिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.