विशेष सचिव-निदेशक ने यूपी बोर्ड का किया निरीक्षण
प्रयागराज, अप्रैल 17 -- विशेष सचिव माध्यमिक केके गुप्ता और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव ने शुक्रवार को यूपी बोर्ड मुख्यालय का निरीक्षण किया। बोर्ड में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के साथ विभिन्न अनुभागों में गए और आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यालय की छत पर चल रहे मरम्मत और विकास कार्यों को देखने के लिए धूप में छत पर गए। बोर्ड सचिव भगवती सिंह, अपर सचिव प्रशासन सत्येन्द्र सिंह, उप सचिव देवव्रत सिंह और चेतन त्रिपाठी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.