विशेष सचिव दुग्ध विकास ने किया महादेव गोशाला का निरीक्षण
बस्ती, मई 14 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। विकास खंड हर्रैया क्षेत्र की ग्राम पंचायत महादेव में स्थित गोशाला का मंडल के नोडल अधिकारी राम सहाय, विशेष सचिव दुग्ध विकास ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद सफाई कर्मी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। शासन से नामित नोडल राम सहाय ने महादेव की गोशाला में सफाई कर्मी दीपक कुमार सहित अन्य कर्मियों से बात की। बीडीओ विनय कुमार द्विवेदी, सीवीओ सुमित श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत जय प्रकाश व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह मौजूद रहे। उन्होंने ग्राम पंचायत में संभ्रांत व्यक्तियों से दो से तीन बीघा हरे चारे के लिए खेत दान स्वरूप देने की अपील की। उन्होंने गोशाला में पशु आहार, हरे चारे की उपलब्धता, पेयजल की व्यवस्था, गोशालाओं के साफ सफाई, नए प्रारूप पर रिजिस्टर बनाने का कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.