चित्रकूट, मार्च 22 -- चित्रकूट, संवाददाता। जिले में आगामी एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान का प्रथम चरण संचालित होगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारियां शुरु कर दी है। विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर नियमित रुप से साफ-सफाई व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं।विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक अप्रैल व दस्तक अभियान की शुरुआत 10 अप्रैल से होगी। अभियान की सफलता को लेकर समन्वय समिति की पहली बैठक हुई। सीडीओ डीपी पाल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शासन की गाइडलाइन के अनुसार सभी गतिविधियां समय से कराने के निर्देश दिए। कहा कि माइक्रोप्लान समय से उपलब्ध कराया जाए। नगर विकास व पंचायतीराज विभाग को उच्च लार्वा घनत्व वाले क्षेत्रों में नियमित रूप से साफ-सफाई, कीटनाशक दवाओ का छिडकाव व फाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.