विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू
संभल, जुलाई 1 -- जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का बुधवार को जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने कलक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहन व जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। एसीएमओ डॉ. पंकज बिश्नोई ने बताया की यह अभियान एक से 31 जुलाई तक चलेगा, जबकि 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करेंगी और संभावित मरीजों की पहचान करेंगी। जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए स्वच्छता, जनजागरूकता और सभी विभागों का समन्वित प्रयास जरूरी है। उन्होंने लोगों से घर और आसपास साफ-सफाई रखने, जलभराव न होने देने तथा स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। यह भी पढ़ें- संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान का शुभारंभ साथ ही संबंधित विभागों को अभियान का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.