मेरठ, अप्रैल 1 -- पुलिस लाइन स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से आज विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सदस्या राज्य महिला आयोग डॉ. हिमानी अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। अभियान में उपस्थित सभी लोगों को संचारी रोगों की रोकथाम हेतु शपथ भी दिलाई गई। रैली पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौराहा, डीएम आवास, सर्किट हाउस तिराहा, डीआईजी कार्यालय एवं सर्किट हाउस होते हुए पुनः स्वास्थ्य केंद्र पर समाप्त हुई। मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल द्वारा शपथ दिलाकर की गई। अभियान का उद्देश्य जनसामान्य को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करना तथा उनके नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया, प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.