विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का डीएम किए शुभारंभ
भदोही, अप्रैल 2 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। स्कूल चलो अभियान और विशेष संचारी रोग नियंत्रण का शुभारंभ बुधवार को डीएम शैलेश कुमार और सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने संयुक्त रूप से कंपोजिट विद्यालय चितईपुर में किया। जागरूकता वाहन जिलेभर में भ्रमण कर जन-जन को संचारी रोग के लक्षण और उससे बचाव की जानकारी देंगे। वहीं, परिषदीय विद्यालयों में लक्ष्य के सापेक्ष बच्चों का दाखिला कराने को लेकर प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान डीएम ने बताया कि स्वस्थ व्यवहार अपनाना है तो संचारी रोगों को हराना है। सामुदायिक स्वच्छता बनाए रखने, जलजमाव रोकने और बुखार होने पर तत्काल सरकारी अस्पताल में उपचार कराने का आह्वान किया। कहा कि संचारी रोग न केवल स्वास्थ्य बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी परिवारों के लिए गंभीर चुनौती बन सकती है। इसलिए समस्त नागरिकों की सहभागिता अत्यंत जरूरी है। सीडीाअे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.