बाराबंकी, जून 30 -- कोठी। सिद्धौर ब्लॉक परिसर में बुधवार से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर बैठक आयोजित हुई। जिसमें डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार, फाइलेरिया और टीबी जैसी बीमारियों की रोकथाम पर अभियान तहत काम करने पर चर्चा की है। जो 1 से 31 जुलाई तक चलेगा। जिसमें कई विभाग मिलकर कार्य करेंगे। इसके तहत 'दस्तक अभियान' चलाया जाएगा। जिसमें आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगी। अभियान के दौरान कार्यकर्ता बुखार, टीबी, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया के संदिग्ध मरीजों और कुपोषित बच्चों की पहचान कर उनकी सूची तैयार करेंगी। इसका लक्ष्य संचारी रोगों, विशेषकर वेक्टर जनित और जल जनित बीमारियों के प्रसार को रोकना और उनसे होने वाली मृत्यु दर को कम करना है। यह भी पढ़ें- दस्तक से थमेगी संचारी रोगों की रफ्तार, आज से शुरू होगा अभियान इसमें...