प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 1 -- कुंडा, संवाददाता। संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण को संचालित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत बुधवार को सीएचसी कुंडा से जागरुकता रैली निकाली गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर विशेष संचारी रोग जागरुकता अभियान रैली को रवाना किया। अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार त्रिपाठी ने कहा एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले इस विशेष अभियान डेंगू, मलेरिया, चिकन गुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस, फाइलेरिया एवं जल जनित तथा वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह रोग मुख्यत: गंदगी, जलभराव, दूषित पानी एवं अस्वच्छ वातावरण के कारण तेजी से फैलते हैं। जिनकी रोकथाम केवल दवाओं से नहीं बल्कि जनसहभागिता एवं व्यवहार परिवर्तन से ही संभव है। रैली का संचालन ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.