कौशाम्बी, जनवरी 16 -- मंझनपुर, संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र संख्या-252 (मंझनपुर) में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची की अद्यतन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार एक जनवरी को आधार मानते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में 17 जनवरी, 18 जनवरी, 31 जनवरी तथा एक फरवरी को विशेष अभियान तिथियां निर्धारित की गई हैं। इन तिथियों में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृतक मतदाताओं के नाम हटाने तथा नाम, पता व अन्य विवरणों में संशोधन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि सभी बूथों पर बूथ लेवल एजेंट एवं जनप्रतिनिधियों को मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मतदान केंद्रों पर नियुक्त अधिकारी अपने-अपने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.