पाकुड़, अप्रैल 17 -- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक सहित सभी संबंधित पदाधिकारी जुड़े। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि अन्य राज्यों के चुनाव संपन्न होने के बाद कभी भी विशेष गहन पुनरीक्षण की घोषणा की जा सकती है। ऐसे में सभी संबंधित पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार का प्रपत्र लंबित न रहे तथा सभी आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन किया जाए। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्री-रिवीजन गतिविधियों के अंतर्गत बीएलओ द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान लगाए जा रहे नोशनल मकान संख्या की प्रगति में तेजी लाई जाए, क्योंकि वर्तमान में इसकी गति संतोषजनक नहीं है। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.