देहरादून, जून 30 -- देहरादून। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ ने उत्तराखंड परिवहन निगम के अध्यक्ष को पत्र लिखकर मंगलवार को होने वाली निगम बोर्ड की बैठक में विशेष श्रेणी/संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण का प्रस्ताव पारित करने की मांग की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा ने कहा कि लगभग 3000 विशेष श्रेणी कर्मचारी पिछले कई वर्षों से निगम को सेवाएं दे रहे हैं। बोर्ड को इस बैठक में नियमितीकरण का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कर शासन को भेजना चाहिए ताकि इन कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हो सके। यह भी पढ़ें- रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात महंगाई भत्ते की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...