हल्द्वानी, मार्च 8 -- हल्द्वानी। नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में विद्यार्थियों में प्रकृति और जैव विविधता के प्रति जागरूकता करने को सात से नौ मार्च तक विशेष शैक्षिक वाइल्डलाइफ सफारी कार्यक्रम आयोजित हुआ है। इस पहल में नैनीताल और चंपावत जिलों के विभिन्न स्कूलों के करीब 150 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में हल्द्वानी के दिव्यांग बच्चों को भी विशेष रूप से शामिल किया गया है। हल्द्वानी वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्राकृतिक वातावरण में ले जाकर वन पारिस्थितिकी, वन्यजीव आवास, जैव विविधता संरक्षण और वन विभाग की प्रबंधन गतिविधियों से परिचित कराना है। सफारी के दौरान प्रशिक्षित नेचर गाइड बच्चों को वन्यजीवों की पहचान कराने के साथ ही पक्षियों, तितलियों और अन्य जीवों के बारे में रोचक ढंग से जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.