सहारनपुर, मार्च 12 -- पूरनमल रामलाल डिग्री कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन स्वंयसेवकों ने अपने शिविर के अनुभवों को साझा किया और मौहल्ला टांकान के आगनबाडी केन्द्र में जाकर बच्चों को साफ-सफाई के बारे मे बताया और स्टेशनरी किट वितरित की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रामकुमार ने सात दिनो मे किए गए स्वच्छता, साक्षरता, दहेज प्रथा, सडक सुरक्षा, नशा मुक्ति, श्बेटी बचाओ-बेटी पढाओ आदि कार्यक्रमों के बारे में बताया। प्राचार्य डा. पवन बंसल ने स्वंयसेवको के उज्जवल भविष्य की कामना की। सीओ अशोक कुमार सिसौदिया ने बच्चों को अपने जीवन में जागरुक बनकर देश व समाज की सेवा को प्रेरित किया। सभासद अजय कुमार, अरुण कुमार, डॉ. धीरेन्द्र मौर्य, हेमन्त गुप्ता, राकेश कुमार, जगदेवी, सुनीता, बरखा, भावना आदि रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.