प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 6 -- राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर प्रशिक्षण देने का एक ऐसा उपक्रम है, जिससे व्यक्तित्व संवरता है। यह व्यक्ति के अंदर छिपे हुए गुणों को प्रकट करने का अवसर प्रदान करता है। उक्त बातें स्नातकोत्तर महाविद्यालय पट्टी की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. मिथलेश त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कही। उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रो. आरवी अग्रहरि ने कहा कि विशेष शिविर में सिर्फ भाग लेना ही पर्याप्त नहीं होता है। बल्कि विशेष शिविर में जब आप समूह में रह कर कार्य करते है, उठते बैठते हैं तो उससे व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है। अतिथियों ने मां सरस्वती तथा युवा प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के सम्मुख दीप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.