गिरडीह, मार्च 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक गिरिडीह कॉलेज द्वारा आयोजित विशेष शिविर के अंतर्गत सोमवार को सिहोडीह सामुदायिक भवन में चार सत्रों में विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता, अनुशासन, बैंकिंग जागरूकता एवं सामाजिक विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता एवं साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान श्रमदान करते हुए आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता का संदेश दिया गया। द्वितीय सत्र में लक्ष्य गीत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना ताल का अभ्यास कराया गया। इस सत्र के माध्यम से स्वयंसेवकों में अनुशासन, समन्वय एवं टीम भावना का विकास हुआ। तृतीय सत्र में एसबीआई सिहोडीह के ब्रांच मैनेजर मनीष कुमार ने बैंकिंग जागरूकता, बैंकिंग करिय...