विशेष शिविर में 87 अनमैप्ड मतदाताओं की हुई मैपिंग
गुमला, अगस्त 27 -- बसिया। मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत छूटे हुए योग्य मतदाताओं को सूची से जोड़ने के उद्देश्य से बसिया प्रखंड के कोनबीर पंचायत भवन परिसर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत के सात बूथों से जुड़े अनमैपिंग मतदाताओं की मैपिंग की गई। शिविर का आयोजन एसडीओ सुधीर प्रकाश के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हुआ। सात बूथों से कुल 194 अनमैपिंग मतदाता चिन्हित किए गए थे। शिविर में पहुंचे मतदाताओं के आवश्यक दस्तावेजों की प्रशासनिक टीम ने जांच और सत्यापन किया। इस दौरान 87 मतदाताओं की मैपिंग प्रक्रिया पूरी की गई। एसडीओ ने शेष मतदाताओं से जरूरी दस्तावेज जल्द संबंधित बीएलओ के पास जमा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एसआईआर के तहत कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे, इसके लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है। शिविर में मुखिया अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.