विशेष शिविर में 71 गर्भवतियों की हुई जांच
अंबेडकर नगर, जून 11 -- दुलहूपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर महिला चिकित्सालय जलालपुर में विशेष गर्भवती महिला जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की समय रहते पहचान कर सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करना था। शिविर में अस्पताल पहुंची गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया गया। इस दौरान सभी पात्र महिलाओं का नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड भी कराया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ रमा वर्मा ने गर्भवती महिलाओं का परीक्षण कर उन्हें संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, सुरक्षित प्रसव एवं आवश्यक सावधानियों के संबंध में जानकारी दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.