मुरादाबाद, जुलाई 28 -- दिव्यांग बच्चों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में मंगलवार को विकास खण्ड बिलारी स्थित बी.आर.सी. परिसर में विशेष मेडिकल असेसमेंट एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विद्यालयों से आए 45 चिन्हांकित दिव्यांग बच्चों का पंजीयन एवं चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। चिकित्सकीय टीम डॉ रूबी सक्सेना,डॉ एस धनंजय,डॉ शेर सिंह कक्कड़, डॉ विपुल कुशवाहा, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ सैयद सैम रज़ा के द्वारा गहन परीक्षण के बाद 18 बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए जाने की प्रक्रिया पूर्ण की गई, जबकि 10 बच्चों को विस्तृत विशेषज्ञ परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। यह विशेष शिविर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुरादाबाद के निर्देशन में तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी विकास कुमार एवं जिला समन...