मुजफ्फरपुर, मई 6 -- मुशहरी। जमालाबाद पंचायत में 19 मई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारी को लेकर बुधवार को पंचायत सरकार भवन में विशेष कैंप लगाया गया। इसमें कुल 110 आवेदन पड़े। कैंप में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी धनंजय कुमार, बीडीओ चंदन कुमार, सीओ महेंद्र शुक्ला सहित प्रखंड एवं अंचल के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि इस विशेष कैंप के माध्यम से आमजन से संबंधित विभिन्न योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा। कैंप में मुखिया पति मुकेश सहनी, पंचायत सचिव इम्तियाज अहमद सिद्दीकी अदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर की तैयारी का अधिकारियों ने लिया जायजा यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदन का होगा ससमय निष्पादन यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर की तैयारियों को ले ग्रामीणों से लिया...