विशेष शिविर में हुआ समाजिक सुरक्षा पेंशन का निपटारा
मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मीनापुर के प्रखंड समागार में एक विशेष पेंशन शिविर लगा कर मंगलवार को लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। विधायक अजय कुमार की मौजूदगी में बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने शिविर के दौरान वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े दो दर्जन से अधिक मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में नए लाभुकों के लंबित आवेदनों का भी त्वरित निपटारा किया गया। शिविर में मौजूद विधायक अजय कुमार ने मीडिया को बताया कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना जन प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने जनहित में इस कार्य का आगाज कर दिया है। शिविर के दौरान सभी सक्षम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.