प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 17 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील के लालगंज के साथ सांगीपुर व रामपुर संग्रामगढ़ ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार को विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रयास पर सरयू समाज कल्याण संस्थान की ओर से विशेष शिविर लगाया गया। लालगंज ब्लॉक मुख्यालय पर लगे विशेष शिविर का विधायक आराधना मिश्रा मोना ने वर्चुअल संबोधन के जरिए शुभांरभ किया। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख इं. अमित सिंह व बीडीओ मानवेन्द्र शर्मा की मौजूदगी में जरूरतमंद लोगों की समस्या का निस्तारण किया गया। लालगंज में 12 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड जारी हुआ। इसी तरह सांगीपुर में ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह बब्लू व बीडीओ विमल कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में आने वाले लाभार्थियों की समस्या का निस्तारण किया गया। सांगीपुर में 11 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड जारी किया गया। रामपुर सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.