प्रयागराज, फरवरी 25 -- इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में संचालित सात दिनी विशेष शिविर के तृतीय दिवस की शुरुआत योगाभ्यास से हुई। योग प्रशिक्षक केके शर्मा ने स्वास्थ्य एवं योग के महत्व पर व्यावहारिक प्रदर्शन किया। पूर्व कार्यक्रम अधिकारी प्रो. आनंद कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना और दूरस्थ शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। डॉ. मनीष खरे (कंप्यूटर साइंस विभाग) ने डिजिटल लिटरेसी, साइबर बुलीइंग, फेक न्यूज, डेटा प्राइवेसी और साइबर सुरक्षा पर विस्तृत जानकारी दी। स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के शिक्षकगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रो. मालती आंदन भी मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...