विशेष शिविर में प्रमाणपत्र और यूडीआईडी कार्ड बने
आरा, जून 3 -- बिहिया, निज संवाददाता। बिहिया प्रखंड सभागार में बुधवार को विशेष दिव्यांगता प्रमाणीकरण और यूडीआईडी कार्ड निर्माण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांग अपने परिजनों के साथ पहुंचे और सुविधाओं का लाभ उठाया। शिविर में दिव्यांगों का पंजीकरण कर चिकित्सकीय जांच की गई। जांच के दौरान 100 से अधिक लोगों का निबंधन किया गया, जबकि लगभग 50 लाभुकों को मौके पर ही दिव्यांगता प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया गया। वहीं मानसिक एवं नेत्र संबंधी जटिल मामलों सहित करीब 30 लोगों को विस्तृत जांच के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर किया गया। बिहिया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि यूडीआईडी कार्ड दिव्यांगों के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसके माध्यम से उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं, पेंशन तथा अन्य सुविधाओं का लाभ लेने में सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.