बिजनौर, मार्च 11 -- चांदपुर। शकुंतला महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन डायरेक्ट सेलिंग और नेटवर्किंग में रोजगार के अवसर विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. एचजी पाठक, उपप्राचार्य डॉ. शिवानी शर्मा, मुख्य वक्ता अरविंद चौहान और रणवीर गहलौत ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता अरविंद चौहान ने कहा कि डायरेक्ट सेलिंग युवाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का बेहतर प्लेटफॉर्म है, जिससे बेरोजगारी को कम किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन बी.एड. प्रभारी दीपक सरोहा ने किया। शिविर में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकगणों का भी सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.