कोडरमा, मई 14 -- सतगावां। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को विशेष प्रखंड स्तरीय किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के किसानों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ना तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी ओम प्रकाश बड़ाईक उपस्थित रहे। उनके साथ अग्रणी जिला प्रबंधक विमल कांत झा, बैंक ऑफ इंडिया बासोडीह के शाखा प्रबंधक अविनाश आनंद, बैंक ऑफ इंडिया सतगावां के प्रतिनिधि संदीप कुमार सहित प्रखंड के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कृषि ऋण और कृषि बीमा का अधिक से अधिक लाभ दिलाने पर जोरकिसान क्रेडिट कार्ड के लाभ शिविर के दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक विमल कांत झा ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लाभों की वि...