मेरठ, अगस्त 25 -- एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता के निर्देशन में पश्चिमांचल के 14 जिलों में आयोजित विशेष शिविरों में अभी तक 15227 शिकायतें प्राप्त हुई। एमडी ने बताया कि इनमें से 14949 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। 98 प्रतिशत शिकायतों का समाधान सुनिश्चित किया गया है। 278 शिकायतें शेष बची हुई हैं। मुरादाबाद जोन, मेरठ जोन प्रथम, गाजियाबाद जोन प्रथम एवं तृतीय में शत प्रतिशत शिकायत निस्तारित की गई। मेरठ जोन द्वितीय में 1235 शिकायतों में से 1199, गाजियाबाद जोन द्वितीय में 1694 में से 1671, बुलन्दशहर जोन में 1239 शिकायतों में से 1225, मुजफ्फरनगर में 1800 शिकायतों में से 1734, गजरौला जोन में 1738 शिकायतों में से 1672, सहारनपुर जोन में 1670 शिकायतों में से 1656 एवं नोएडा जोन में 1746 शिकायतों में से 1705 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है।ए...