विशेष शिक्षक भर्ती के चयनितों के अभिलेख जांचे
हल्द्वानी, जून 22 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से विशेष शिक्षा शिक्षक के रूप में चयनित 42 अभ्यर्थियों के शैक्षणिक अभिलेखों की जांच के लिए सोमवार को काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की गई। चयनित अभ्यर्थियों की सूची में 26 पुरुष और 16 महिलाएं शामिल हैं, जिन्हें आने वाले समय में दुर्गम विद्यालयों में तैनाती दी जाएगी।काउंसलिंग प्रक्रिया एचएन इंटर कॉलेज में कुमाऊं मण्डल के माध्यमिक शिक्षा अपर निदेशक गजेंद्र सिंह सोन की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जहां सभी अभ्यर्थियों के शैक्षणिक अभिलेखों की गहनता से जांच की गई। अपर निदेशक ने बताया कि राज्य गठन के उपरान्त उत्तराखंड में पहली बार विशेष शिक्षा शिक्षकों की नियुक्तियां की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- विशेष शिक्षक भर्ती के चयनितों के अभिलेख जांचे कुमाऊं मण्डल से कुल 42 अभ्यर्थिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.