विशेष शिक्षक अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन आज से
भागलपुर, जून 18 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार विद्यालय विशेष शिक्षक नियुक्ति 2023 के तहत चयनित अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू होगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, भागलपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पंचायत एवं नगर निकाय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विशेष शिक्षक पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों का थंब इम्प्रेशन तथा अन्य बायोमेट्रिक विवरणों का मिलान किया जाएगा। सत्यापन के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को पोर्टल पर अपलोड किए गए दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। सत्यापन कार्य जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, भागलपुर में सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र एवं आधार कार्ड की मूल प्रति के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.