लखनऊ, जून 13 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिषदीय स्कूलों में विशेष शिक्षकों (स्पेशल एजुकेटर्स) की भर्ती के लिए 29 जून तक आवेदन मांगे गए हैं। दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए यह विशेष शिक्षक रखे जाएंगे। बीते दिनों टीईटी व सीटीईटी पास आउटसोर्सिंग पर कार्यरत विशेष शिक्षकों को भी खाली पदों पर भर्ती के निर्देश दिए गए थे। ऐसे में अब बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के भारतीय पुनर्वास परिषद (आरसीआई) की ओर से निर्धारित शैक्षिक योग्यता रखना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप पर ईमेल के माध्यम से आवेदन मांगे गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...