पटना, जनवरी 29 -- केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस की विशेष शाखा में सिपाही के 83 पदों पर चयन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया है। इन पदों के लिए छह फरवरी से पांच मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन लिये जाएंगे। पर्षद के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने गुरुवार को बताया कि इन पदों के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने अधियाचना भेजी थी। इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण भारतीय नागरिक इन पद के लिए आवेदन कर सकेंगे। आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष से लेकर अधिकतम सामान्य के लिए 25 वर्ष, बीसी-ओबीसी के लिए 27 वर्ष और एससी-एसटी के लिए 30 वर्ष निर्धारित है। आरक्षण का लाभ बिहार के मूल निवासी अभ्यर्थियों को ही दिया जाएगा। महिलाओं को 35 फीसदी क्षैतिज आरक्षण मिलेगा। चयन प्रक्रिया तीन चरण में होगी। पहले चरण में लिखित परीक्षा, दूसरे चरण में शारीरिक जांच और माप, जबक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.