भभुआ, अप्रैल 2 -- मुख्य परीक्षा से वंचित, अनुपस्थित और त्रुटि वाले विद्यार्थियों को मिला मौका प्रधानाध्यापक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने का निर्देश (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक विशेष परीक्षा एवं माध्यमिक कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा आवेदन और शुल्क जमा करने की तिथि घोषित कर दी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ने समिति के पत्र के हवाले से बताया कि इसके लिए एक अप्रैल से सात अप्रैल 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है। इस अवधि में पात्र विद्यार्थी अपने-अपने विद्यालय प्रधान के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया पूरी करेंगे। डीईओ ने बताया कि यह अवसर उन विद्यार्थियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है, जो किसी कारणवश इस वर्ष की मुख्य माध्यमिक परी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.