बलरामपुर, अगस्त 1 -- बलरामपुर, संवाददाता। श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने बलरामपुर और श्रावस्ती जैसे आकांक्षी जिलों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त विशेष विद्यालय स्थापित करने की मांग उठाई। पूर्व सांसद ने परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से पेपर लीक रोकने संबंधी बनाए गए सख्त कानून और उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए शिक्षा मंत्री का आभार जताया। साथ ही उन्हें केंद्रीय शिक्षा मंत्री का दायित्व संभालने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में देश की शिक्षा व्यवस्था और अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी बनेगी। यह भी पढ़ें- यूपी मॉडल ने तोड़ी थी नकल माफिया की कमर: डॉ...